रायपुर (खबरगली ) नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ वाहन चालक श्री दिवाकर राव कदम को उनकी सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय समारोह में भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने श्री कदम को शाल, श्रीफल, मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विभाग द्वारा उनके देय स्वत्वों का चेक भी उन्हें तुरंत प्रदान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा, "सेवानिवृत्ति एक नए सफर की शुरुआत है। हर दिन मेहनत से जिसने इतिहास बनाया, आज उसी शख्स ने सम्मान से रिटायरमेंट पाया।" उन्होंने आगे कहा कि यह हर व्यक्ति के जीवन का एक विशेष और भावनात्मक क्षण होता है, जो उसकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान करता है। श्री कदम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग 32 वर्षों तक नियमित कर्मचारी के रूप में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए निगम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका यह कार्यकाल सभी कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस विदाई समारोह में निगम मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से राजेश सिसोदिया (कार्यपालन संचालक वित्त), संदीप अग्रवाल (कंपनी सचिव), हेमन्त मत्स्यपाल (एजीएम प्रशासन), रविन्द्र जैन, महेन्द्र साहू, एस.बी. खापर्डे, मनोज वर्मा, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमित देवांगन, अमित सिंह, जसबीर सिंह मक्कड़, नंदकिशोर मिश्रा, यू सुदर्शन, आशीष श्रीवास्तव, रितेश पंचवारे, श्रीमती अनामिका वर्मा, श्रीमती शीर्षा राव, नेहा सोनी, दीप्ती केशरवानी और मीना श्रीवास सहित मुख्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
- Log in to post comments