8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति

Governor khabargali

नई दिल्ली(khabargali)। त्रिपुरा समेत 8 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। अब त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। वहीं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के तो मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Official Later khabargali