अब माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में छत्तीसगढ़ी अनुवाद भी

Chhattisgarhi translation is now possible in Microsoft Translator, translation facility will be available in total 20 Indian languages, Khabargali

कुल 20 भारतीय भाषाओं में अनुवाद की सुविधा मिलेगी

नई दिल्ली (khabargali) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपने अनुवादक मंच माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में दो और भारतीय भाषाओं छत्तीसगढ़ी तथा मणिपुरी को शामिल किया है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर अब कुल 20 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने में मदद करेगा।

इनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उडि़या, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के साथ-साथ दो अन्य स्थानीय भाषाएं भोजपुरी तथा छत्तीसगढ़ी शामिल हैं। यह देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ी और मणिपुरी को शामिल करना अपनी नवीन भाषा प्रौद्योगिकियों तथा समाधानों के जरिए भारत की भाषाई विविधता का समर्थन और उन्हें सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।