अभनपुर-राजिम मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 लोगों की मौके पर मौत

A high-speed truck crushed bike riders on the Abhanpur-Rajim road, killing three on the spot. Hindi News latest News khabargali

अभनपुर ( खबरगली) अभनपुर-राजिम मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पहले सड़क पर आए मवेशी से टकरा गए, इसी दौरान पीछे से आ रहे रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नायकबांधा, हसदा और उरला के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जप्त कर लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Category