अकारण क्रोधित नहीं होते भगवान परशुराम, अधर्म के नाश के लिए उठता है उनका फरसा - अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला

Advocate Anjinesh Anjay Shukla, BJYM State Officer, Kanyakubj Brahmin Samaj honored, Raipur, Chhattisgarh, khabargali

भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी बनने पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित

रायपुर (khabargali) कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा उच्च न्यायालय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला को भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में स्थान मिलने पर सम्मान किया गया है।

श्री शुक्ला ने कहा की विप्र समाज सदैव ही देश व समाज का कल्याण के लिए ही अपनी क्षमता का उपयोग करते रहा है,अत: ब्राह्मणों की एकता से बदलेगी देश व समाज की तस्वीर। उन्होने यह भी कहा कि अकारण क्रोधित नहीं होते भगवान परशुराम, अधर्म के नाश के लिए उठता है उनका फरसा। विप्र समाज ने हमेशा नि:स्वार्थ भाव से हर क्षेत्र में काम किया है और नेतृत्व प्रदान किया है। आज उसी समाज के बीच अपने को सम्मानित होता पाकर गौरवान्वित हो रहा हूं और समाज के सदैव खड़ा रहूंगा। उनका आर्शिवचन शिरोधार्य है। इस मौके पर शुक्ला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश मिश्र राष्ट्रीय महामंत्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, धर्मेंद्र मिश्र राष्ट्रीय सचिव कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, बी.के.पांडेय अध्यक्ष बिलासपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, अरुण शुक्ला अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, सुरेश मिश्र सचिव कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, ममता शुक्ला उपाध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, निशा अवस्थी, रज्जन अग्निहोत्री एवं समाज के वरिष्ट सदस्य उपस्थित रहे।

Category