अरुणाचल प्रदेश में BJP की सरकार, सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

BJP government in Arunachal Pradesh, Sikkim Krantikari Morcha in Sikkim, SKM got a huge majority, Congress did not open its account, Khabargali

ईटानगर/ गंगटोक (khabargali) अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की आंधी चली है। दोनों दलों ने दोनों राज्यों में एकतरफा जीत हासिल की है। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला है। विधानसभा की 60 सीटों में से 46 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। उधर, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने एकतरफा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 32 में से 31 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों का नतीजा रविवार 2 जून को आया। अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। अरुणाचल भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली। पार्टी ने पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली थी। इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे। राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है। NPP को 5 सीटें मिलीं। इस लिहाज से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं।

सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) का सफाया कर दिया। 25 साल (1994-2019) सत्ता में रहे SDF को इस बार महज एक सीट मिली। SDF के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे दोनों से हार गए। कांग्रेस-भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली। सिक्किम में SKM और SDF ने 32-32, वहीं भाजपा ने 31 उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम ने 30 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे।