सुकमा (खबरगली) सुकमा जिले से सामने आई घटना ने रिश्तों की भयावह तस्वीर पेश की है। घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने ही पिता पर तीर से हमला कर दिया। हमले में पिता की जांघ और कलाई में तीर धंस गया।
कलाई की नस पर लगातार दबाव से हाथ खराब होने का खतरा था। घायल को गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रात दो बजे डॉक्टरों की टीम ने आपात सर्जरी की।
आर्थोपेडिक्स विभाग ने दोनों तीर सुरक्षित बाहर निकाले। समय रहते इलाज नहीं होता तो स्थायी नर्व डैमेज हो सकता था। डॉक्टरों ने संयम और विशेषज्ञता से बड़ा खतरा टाल दिया। अस्पताल प्रशासन ने तत्परता की मिसाल पेश की फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। यह घटना पारिवारिक हिंसा की गंभीर चेतावनी भी है।
- Log in to post comments