doctors performed surgery to save his life. sukma news hindi news khabargali

सुकमा (खबरगली) सुकमा जिले से सामने आई घटना ने रिश्तों की भयावह तस्वीर पेश की है। घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने ही पिता पर तीर से हमला कर दिया। हमले में पिता की जांघ और कलाई में तीर धंस गया। 

कलाई की नस पर लगातार दबाव से हाथ खराब होने का खतरा था। घायल को गंभीर हालत में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रात दो बजे डॉक्टरों की टीम ने आपात सर्जरी की।