ब्रेकिंग : पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय का कद बढ़ा कर पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर दी यह जिम्मेदारी..

Former Union Minister Vishnu Dev Sai, BJP Party, National Level, Member of BJP National Working Committee, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय का भाजपा ने कद बढ़ाते हुए उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य (विशेष आमंत्रित) बनाया गया है. इसके पहले श्री साय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा इसके पूर्व में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. विष्णु देव साय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही रमन सरकार ने दो विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल की थी. अभी महीनों पहले जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया तो समझा जा रहा था कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. और अंतत: आज यह ऐलान हो गया.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों को सर्वाधिक उपयुक्त बताया जा रहा है, उनमें से एक विष्णु देव साय भी हैं. हालांकि इसमें अभी बहुत देर है लेकिन साय ने पार्टी का भरोसा जीत रखा है.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्य समिति में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ को भी शामिल किया गया है वहीं कांग्रेस में प्रवक्ता रहे जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.

Category