ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी के लिए पहुंची झारखंड पुलिस टीम

Minor rape and prostitution, Bhanupratapur by-election, BJP candidate Bramhanand Netam, arrested, Jharkhand Police, Kanker, Chhattisgarh, Khabargali

चुनाव कार्यालय पहुंचे ब्रम्हानंद नेताम, गिरफ्तारी का विरोध करने भाजपाईयों की जुटने लगी है भीड़..सीएम ने ये कहा

भानुप्रतापपुर (khabargali) नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस के डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पहुंच गई है। झारखंड पुलिस ने नेताम की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से मदद मांगी है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इधर चुनाव प्रचार छोड़कर चुनाव कार्यालय पहुंचे ब्रम्हानंद नेताम,वहां भाजपाईयों की भीड़ जुटने लगी है। बड़े नेता भी पहुंच गए हैं। इस खबर के बाद भाजपा का चुनाव प्रचार अब आगे की गतिविधियों को लेकर थम सा गया है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी एफआईआर की कापी देते हुए इसकी शिकायत की थी। वहीं भाजपा इसे साजिश करार देते हुए लगातार नेताम के गिरफ्तारी को लेकर चुनौती भी देते रही है।

भानुप्रतापपुर चुनाव कार्यालय में ब्रम्हानंद नेताम बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पहुंचे हैं। नेताम के साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, ओपी चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं।भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है।

किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है नेताम की

 नेताम पर 15 मई 2019 को रेप का मामला जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में दर्ज था।मामले में पहले ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है ,और लोगों के नाम पर भी शिकायत थी। झारखंड पुलिस की टीम ने भाजयुमा नेता दीपांकर सिन्हा और कांकेर के माझापारा में नरेश सोनी के घर भी दबिश दी है। लेकिन दोनों ही घर पर नहीं मिले। झारखंड पुलिस के चालान में ब्रह्मानंद नेताम के साथ-साथ नरेश सोनी और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है। नेताम की किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है। अब गिरफ्तारी होने के बाद मामला और तुल पकड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताम की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, भाजपा नेता ने ही कहा था गिरफ्तार करके बताएं। अब पुलिस पहुंची है तो हड़बड़ा क्यों रहे हैं। किसी के दोस्त रहने पर क्या कोई कार्रवाई हो जाती है क्या? कानून अपना काम कर रही है।

Category

Related Articles