भाजपा ने फिर पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को बनाया प्रत्याशी

Bhanupratappur Assembly By-Election, Brahmnand Netam, BJP, Self.  Manoj Mandavi, Savitri Mandavi, Congress, Chhattisgarh, News, khabargali

रायपुर (khabargali) भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशी के नाम घोषणा कर दी है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने ब्रम्हानंद नेताम के नाम पर मुहर लगा दी है। ब्रम्हानंद नेताम वर्ष 2008 में भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति में पांच नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा था। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। बताते चलें कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की अभी तक घोषणा नहीं की हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पार्टी स्व. मनोज मंडावी के परिवार के सदस्य को अपना प्रत्याशी चुन सकती है। इस दौड़ में मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री का नाम आगे चल रहा है।

Category