भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, यूनियन नेता समेत 10 घायल

Bhilai Steel Plant, Movement, Employees Wage Revision, Union Leader, United Trade Union, Khabargali

दुर्ग/रायपुर (khabargali) भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस घटना में यूनियन नेता समेत करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। कर्मचारी वेज रिवीजन सहित कई मांगों को लेकर बीएसपी के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को संयंत्र के भीतर ले जाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठी चार्ज किया, जिसमें 10 लोग और यूनियन नेता घायल हो गए।

गौरतलब कि कर्मी वेज रिवीजन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएसपी सहित सेल के विभिन्न यूनिट के 56 हजार से भी अधिक कर्मचारियों का वेतन समझौता चार साल से लंबित है। यूनियन के द्वारा प्रबंधन पर बार-बार दबाव बनाने के बावजूद कभी अफोर्डेबिलिटी क्लाज का हवाला देकर वेतन वार्ता को प्रारंभ नहीं होने दिया गया। वार्ता शुरू होने के बाद भी प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है जिसके कारण संयुक्त ट्रेड यूनियन ने आंदोलनात्मक गतिविधियों को अंजाम देने का निर्णय लिया।

Category