देहरादून (खबरगली) उत्तराखंड के चमोली में स्थित पीपलकोटी टनल हादसे के बाद चलाया जा रहा राहत और बचाव अभियान अब खत्म हो गया है। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे आखिरी लापता श्रमिक का शव भी बाहर निकाल लिया है। इस हादसे में कुल 10 मजदूरों की जान चली गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की 444 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन टेल रेस टनल में 13 अगस्त 2026 को अचानक पानी और भारी मात्रा में मलबा घुस गया था। इस घटना के चलते टनल के अंदर काम कर रहे 22 मजदूर वहीं फंस गए थे।
हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की 444 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन टेल रेस टनल में 13 अगस्त 2026 को अचानक पानी और भारी मात्रा में मलबा घुस गया था। इस घटना के चलते टनल के अंदर काम कर रहे 22 मजदूर वहीं फंस गए थे। घटना के तुरंत बाद से ही जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। टनल के भीतर कई फीट तक मलबा और पानी जमा हो गया था, जिससे बचाव दल को अंदर दाखिल होने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मलबे को हटाने और पानी निकालने के लिए बड़े सक्शन पंपों और एडवांस टूल्स की मदद ली गई. दिन-रात चले इस अभियान में टीमों ने टनल के कोने-कोने में सर्च ऑपरेशन चलाया।
घायलों के नाम
सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, उम्र 20 वर्ष, छत्तीसगढ़
हारबिल गुडिया पुत्र रेजन गुड़िया, उम्र 27 वर्ष, निवासी तपरा
निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, उम्र 24 वर्ष, झारखंड
विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, उम्र 46 वर्ष, झारखंड
दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, उम्र 26 वर्ष, झारखंड
खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, उम्र 22 वर्ष, झारखंड
सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, उम्र 45 वर्ष, पंजाब
तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, हिमाचल प्रदेश
चंदन कुमार पुत्र तुलसी सिंह, उम्र 39 वर्ष, रोहतास बिहार.
पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, उम्र 33 वर्ष, छत्तीसगढ़
रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, उम्र 20 वर्ष, बिहार
गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, पश्चिम बंगाल
मृतकों के नाम
प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, उम्र 31 वर्ष, टिहरी गढ़वाल
मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, चमोली
दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, उत्तर प्रदेश
विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश
जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्र, उत्तर प्रदेश
लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, छत्तीसगढ़
भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़
लुकास टोपनो पुत्र बॉससा टोपनो, झारखंड
चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम छत्तीसगढ़
देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, छत्तीसगढ़
- Log in to post comments
