छ. ग. प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन की वार्षिक महापंचायत 28 को

pradesh kunabee samaaj mahaasanghathan chhatteesagadh ,vaarshik mahaapanchaayat, naanaabhaoo patole, adhyaksh mahaaraashtr raajy kaangres , raayapur graameen vidhaayak satyanaaraayan sharma , mantree rudr guru kumaar, khabaragalee

रायपुर (khabargali) छ. ग. प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ की वार्षिक महापंचायत 28 मई 2023 दिन रविवार को वृंदावन हाल रायपुर आयोजित की हैं। इस महापंचायत में छ. ग. प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ की , " कुनबी दर्शन" पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप श्री नानाभाऊ पटोले, अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस के उपस्थित होंगे। साथ ही रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं मंत्री रुद्र गुरु कुमार उपस्थित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर एवं प्रदेश सचिव अमित डोये ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज से संबधित विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समाज को प्रगतिशील बनाने के लिए एकमत होकर पारित किया जाता है। जिससे पुरे प्रदेश के स्वजातीय को पालन करना अनिवार्य है। इसी के साथ प्रदेश के योग्य व्यक्ति को एवं महिलाओं को कुनबी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ की कुनबी समाज की अन्य जिला शाखाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रति वर्ष एक बार होता है। जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष अपने जिले से सबंधित मुद्दे रखते हैं और उसका निराकरण किया जाता है। साथ ही समाज के लिए योग्य विषयों पर चर्चा करना है।

pradesh kunabee samaaj mahaasanghathan chhatteesagadh ,vaarshik mahaapanchaayat, naanaabhaoo patole, adhyaksh mahaaraashtr raajy kaangres , raayapur graameen vidhaayak satyanaaraayan sharma , mantree rudr guru kumaar, khabaragalee