छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने झारखंड में किया सघन जनसंपर्क

Chhattisgarh BJP leaders did intensive public relations in Jharkhand, Chhattisgarh BJP general secretary organization Pawan Sai, state general secretary Sanjay Srivastava, MLA Prabodh Minj, Krishna Rai, Omprakash Sinha, Kamalbhan Singh, Raimuni Bhagat, Bharat Singh, Ranchi, Khabargali

रांची (khabargali) छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ के भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने रांची में रांची लोकसभा के अन्तर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक लेकर सभी 100 मतदान केंद्रों की चुनावी योजना बनाई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ कार्य करता है। प्रचंड गर्मी में भी वह घर-घर जनंसपर्क करते हैं। भाजपा के देवतुल्य और ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम 4 जून को भाजपा को मिलने वाले प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आएगा। इसके लिए सभी को अर्जुन की भांति लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा, विकसित भारत के संकल्प के साथ मतदान प्रतिशत बढ़े, इस ओर सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के साथ कार्य करना है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के कई सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन दिनों झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक प्रबोध मिंज, कृष्णा राय, ओमप्रकाश सिन्हा, कमलभान सिंह, रायमुनी भगत, भरत सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे।

Chhattisgarh BJP leaders did intensive public relations in Jharkhand, Chhattisgarh BJP general secretary organization Pawan Sai, state general secretary Sanjay Srivastava, MLA Prabodh Minj, Krishna Rai, Omprakash Sinha, Kamalbhan Singh, Raimuni Bhagat, Bharat Singh, Ranchi, Khabargali

प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस अवसर पर उन्होंने रांची लोकसभा के अन्तर्गत रांची विधनसभा के सुखदेव नगर मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजको की बैठक में उपस्थित होकर 100 प्रतिशत मतदान की चुनावी योजना बनाई।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा, पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साह है। ऐसे में झारखंड विकसित भारत के इस महान संकल्प में अपनी अग्रणी भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा यह लोकसभा चुनाव के परिणाम झारखंड को भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाएगा।

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूलाल साहू ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। जमशेदपुर लोकसभा के पोटका विधानसभा कार्यालय अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह जमशेदपुर में चुनाव प्रचार में शामिल हुए. इस अवसर पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती मेनका, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, उपेंद्रनाथ सरदार, मनोज राम, सूरजमंडल समेत कई नेताओं ने भी सघन जनसंपर्क किया. भाजपा नेता हरपाल भामरा ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत महतो के साथ जनसंपर्क किया। छत्तीसगढ़ से आए सांसद, विधायक एवं प्रवासी कार्यकर्ता राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान मतदाताओं से कर रहे हैं।