छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पढ़ाई होगा और भी आसान, SCERT तैयार कर रहा ऑडियो बुक

 Learning in Chhattisgarh is set to become even easier; SCERT is preparing audiobooks. raipur chhattisarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को डिजिटल और अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। राज्य में पहली बार विद्यार्थियों के लिए ऑडियो बुक तैयार की जा रही हैं। अब छात्र-छात्राएं केवल किताब पढ़कर और वीडियो देखकर ही नहीं, बल्कि सुनकर भी पढ़ाई कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य पढ़ाई को अधिक सरल, रोचक और सभी विद्यार्थियों के लिए सुलभ बनाना है।

7वीं के ऑडियो कंटेंट अंतिम चरण में

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसकी शुरुआत कक्षा 6वीं की हिंदी विषय की ऑडियो बुक तैयार करके कर दी है। इसके साथ ही कक्षा 7वीं के ऑडियो कंटेंट की एडिटिंग अंतिम चरण में है, जिसे अगले दो-तीन दिनों में जारी किए जाने की तैयारी है। साथ ही एससीईआरटी की ओर से चरणबद्ध तरीके से अन्य कक्षाओं और विषयों के लिए भी ऑडियो कंटेंट तैयार किए जाएंगे। इससे पहले ही एससीईआरटी की ओर से वीडियो कंटेंट बनाने का कार्य जारी है। जो ई विद्या चैनलों में देखें और पढ़ें जा सकते हैं।

पढ़ाई का बदलेगा तरीका

राज्य में अब तक विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के साथ ऑनलाइन वीडियो कंटेंट की सुविधा मिल रही थी। एससीईआरटी द्वारा तैयार किए गए वीडियो पीएम ई-विद्या चैनल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। अब इसमें ऑडियो कंटेंट जुड़ने से पढ़ाई का एक नया माध्यम उपलब्ध होगा। एससीईआरटी के एक्सपर्ट के अनुसार, ऑडियो बुक उन विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी होगी जो सुनकर बेहतर तरीके से सीखते हैं। इससे उच्चारण, भाषा कौशल और पाठ की समझ भी बेहतर होगी। दृष्टिबाधित या पढ़ने में कठिनाई महसूस करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

चरणबद्ध तरीके से बढ़ेगा दायरा

एससीईआरटी की ओर से शुरुआत हिंदी विषय से की गई है, लेकिन विभाग अन्य विषयों के लिए भी ऑडियो सामग्री तैयार कर रहा है। आने वाले समय में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के पाठ भी ऑडियो बुक उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी कंटेंट तैयार किए जाएंगे।

1 लाख 77 हजार मिनट के वीडियो

एससीईआरटी के स्टूडियो में लगभग 6900 वीडियो तैयार किए गए हैं। ये वीडियो करीब 1 लाख 77 हजार मिनट के हैं। 35 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने मिलकर इसे तैयार किया। इसमें स्कूल पाठ्यक्रम के साथ ही कौशल विकास, पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे कई विषय के वीडियो शामिल हैं। साथ ही पीएम ई-विद्या चैनलों के माध्यम से छात्र अपने पाठ्यक्रमों की पढ़ाई टीवी देखकर भी कर सकते हैं। सभी चैनलों का प्रसारण 24 घंटे यानी सुबह 6 से सुबह 6 तक चलता है। छात्र एससीईआरटी की वेबसाइट पर विषय के अनुसार टाइम टेबल देख सकते हैं।

इन चैनलों में विद्यार्थी देख सकते है वीडियो कंटेंट

पीएम ई-विद्या सीजी 68 - कक्षा 12 वीं

पीएम ई-विद्या सीजी 69 - कक्षा 11 वीं

पीएम ई-विद्या सीजी 70 - कक्षा 9वीं व कक्षा 10वीं

पीएम ई-विद्या सीजी 71 - कक्षा 12 वीं
पीएम ई-विद्या सीजी 72 - कक्षा 11 वीं

Category