छत्तीसगढ़ कुली परिवहन कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निगम कार्यालय में रखीं समस्याएं, सकारात्मक पहल का आश्वासन

Delegation of Chhattisgarh Coolie Transport Welfare Association raised problems in the corporation office, assurance of positive initiative, Corporation Chairman Lokesh Kavadiya in the office of Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) RTO द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ कुली परिवहन कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय में निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और कुली वर्ग को हो रही व्यावहारिक परेशानियों से विस्तार से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि RTO के कुछ प्रतिबंधों के कारण परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे कुली परिवहन से जुड़े लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की।

Delegation of Chhattisgarh Coolie Transport Welfare Association raised problems in the corporation office, assurance of positive initiative, Corporation Chairman Lokesh Kavadiya in the office of Chhattisgarh Disabled Finance and Development Corporation, Khabargali

समस्याओं को गंभीरता से सुना, अधिकारियों से पहल का दिया आश्वासन

निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। कावड़िया ने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर समस्याओं के यथासंभव शीघ्र एवं उचित समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

श्रमिक हितों को लेकर सकारात्मक संवाद

बैठक के दौरान कुली परिवहन कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। वहीं, निगम अध्यक्ष ने भी जनहित से जुड़े मामलों में संवाद और समन्वय के माध्यम से समाधान तलाशने की बात कही।

Category