छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की राह साफ, 1484 पदों पर 13 दिसंबर को लिखित परीक्षा, 16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Path cleared for forest guard recruitment in Chhattisgarh; written exam for 1,484 posts on December 13, with 16,762 candidates set to appear. राइ-raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (ख़बरगली) छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वन विभाग में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब लिखित परीक्षा की तारीख तय हो गई है। 13 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 16,762 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश और विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण किया गया है। विभाग ने अब लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया है।

1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती, 16,762 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

वन विभाग में वनरक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

13 दिसंबर को होगी वनरक्षक भर्ती परीक्षा

विभाग के अनुसार वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख तय होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

वन मंत्री बोले- युवाओं के भविष्य से जुड़ी भर्ती प्राथमिकता

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। सरकार युवाओं के परिश्रम और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास कर रही है।

निष्पक्ष और पारदर्शी होगी भर्ती प्रक्रिया

मंत्री ने कहा कि वनरक्षक भर्ती निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से पूरी की जाएगी। प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी को समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता के लिए जगह नहीं होगी। लिखित परीक्षा निर्धारित मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और पारदर्शी प्रक्रियाओं के अनुरूप आयोजित की जाएगी।


 

Category