छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: कुल 34 श्रेणियों में 40 से अधिक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: More than 40 individuals and organizations were honored in a total of 34 categories, Raipur, Khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2025 के लिए राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सम्मानित किए जाने वाले विशिष्टजनों की सूची जारी की थी। इस साल कुल 34 श्रेणियों में 40 से अधिक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पुरस्‍कान प्रदान किये। इन सम्मानों में प्रशासन, सहकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के योगदान को विशेष महत्व दिया गया है।

सामान्य प्रशासन और सामाजिक उत्थान में सम्मान

सामान्य प्रशासन विभाग के तहत पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान रायपुर के राजेश अग्रवाल को प्रदान किया गया । वहीं, अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान जांजगीर-चांपा की भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को दिया गया। सामाजिक समरसता के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान बिलासपुर के राजेन्द्र अग्रवाल "राजू" को मिला।

महत्वपूर्ण प्रशासनिक और तकनीकी सम्मान

अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान कांकेर के श्री योगेश कुमार साहू को दिया जा रहा है। विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान तीन विशिष्ट विधि-विशेषज्ञों— खेमचंद जैन (राजनांदगांव), डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी (रायपुर), और डॉ. भूपेन्द्र करवन्दे (रायपुर)—को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

पत्रकारिता पुरस्कार इस वर्ष दो श्रेणियों में प्रदान

जनसंपर्क विभाग द्वारा घोषित चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इस वर्ष दो श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। प्रिंट मीडिया (हिंदी) श्रेणी में नईदुनिया रायपुर के राज्य ब्यूरो प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार डा. संदीप कुमार तिवारी (जिला-रायपुर) को उनके गहन विश्लेषणात्मक लेखन, सामाजिक मुद्दों पर साहसिक रिपोर्टिंग और हिंदी पत्रकारिता में दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) श्रेणी में दो पत्रकारों को संयुक्त रूप से पुरस्कार मिला। डॉ. सोमेश कुमार पटेल (जिला-रायपुर) – टीवी समाचार एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी प्रस्तुति के लिए। अभिषेक शुक्ला (जिला-रायपुर) – डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी समाचार प्रस्तुति, वीडियो जर्नलिज्म और युवा दर्शकों से जुड़ाव के लिए।

सहकारिता और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ

सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार धमतरी की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोमा को मिला है। आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के लिए धन्वन्तरि सम्मान डॉ. अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ को दिया गया। मछली पालन में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार रायपुर के सुखदेव दास को प्रदान किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संस्कृत सम्मान रायपुर के डॉ. दादू भाई त्रिपाठी को दिया गया।

विस्तृत सूची इस प्रकार हैं, राज्य अलंकरण पुरस्कार....

किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण-अनुराग बसु(मुंबई) चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार(प्रिंट मीडिया-हिंदी)-डा.संदीप कुमार तिवारी(रायपुर)। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार(इलेक्ट्रानिक मीडिया हिंदी)-डा.सोमेश कुमार पटेल और अभिषेक शुक्ला(रायपुर)। मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार-प्रिंट मीडिया(अंग्रेजी)भावना पांडेय(दुर्ग) बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान-खेमचंद जैन(राजनांदगांव),रायपुर के डा.सुरेश मणि त्रिपाठी,डा. भूपेंद्र करवंदे और भरतलाल सोनी। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार-प्रेमशीला बघेल(महासमुंद)। माता बहादुर कलारिन सम्मान-शिल्पा पाण्डेय (सृष्टि)अंबिकापुर। पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान-अवधेश कुमार(नईदिल्ली)। संस्कृत भाषा सम्मान-डा. दादू भाई त्रिपाठी(रायपुर)। दानवीर भामाशाह सम्मान-नीरज कुमार बाजपेयी(राजनांदगांव)। शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान-हिरेश सिन्हा(उत्तर बस्तर कांकेर)। यति यतनलाल सम्मान-भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर,सोंठी(जांजगीर-चांपा)। गुंडाधूर सम्मान-ज्ञानेश्वरी यादव(राजनांदगांव)। मिनीमाता सम्मान-ललेश्वरी साहू(दुर्ग)। गुरू घासीदास सम्मान-भुवनदास जांगड़े(बेमेतरा) और शशि गायकवाड़(बलौदाबाजार-भाटापारा)। ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार-प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित डोमा(धमतरी)। हबीब तनवीर पुरस्कार-डा.कुंज बिहारी शर्मा(रायपुर)। महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान-चांदनी साहू(बिलासपुर)। पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान-राजेश अग्रवाल(रायपुर)। पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान-डा.चित्तरंजन कर(रायपुर)। चक्रधर सम्मान-पंडित कीर्ति माधव लाल व्यास(दुर्ग)। दाऊ मंदराजी सम्मान-रिखी क्षत्रिय(दुर्ग)। डा.खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार-थनेंद्र कुमार साहू(धमतरी) और वामन कुमार टिकरिहा(बलौदाबाजार)। महाराजा अग्रसेन सम्मान-राजेंद्र अग्रवाल(राजू)बिलासपुर। धन्वन्तरि सम्मान-डा.अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ। श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार-सुखदेव दास(रायपुर)। डा.भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान-जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था,ग्राम दमकसा,जिला उत्तर बस्तर। कांकेर। रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार-मिथलेश कुमार आदिल(दुर्ग) और अग्रसर टीम और एनटीपीसी लिमिटेड लारा,सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पुसौर(रायगढ़)। पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान (अपहरण अन्वेषण) के लिए- योगेश कुमार साहू(कांकेर)। छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान- मनीष तिवारी(रायपुर)। देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार-रोहित कुमार कोसरिया(महासमुंद)। किशोर साहू सम्मान-सुनील सोनी(रायपुर)। लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान-राकेश तिवारी(रायपुर)। लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार-डा.विनोद कुमार वर्मा(बिलासपुर)।

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: More than 40 individuals and organizations were honored in a total of 34 categories, Raipur, KhabargaliChhattisgarh Rajyotsav 2025: More than 40 individuals and organizations were honored in a total of 34 categories, Raipur, KhabargaliChhattisgarh Rajyotsav 2025: More than 40 individuals and organizations were honored in a total of 34 categories, Raipur, Khabargali

 

Category