छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम से ठगी, 13 लाख की लगा दी चपत

 Fraud committed in the name of Chhattisgarh Waqf Board Chairman; swindled out of ₹13 lakh. raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम से कई लोगों से ऑनलाइन ठगी हो गई है। अध्यक्ष के नाम से वाटस्ऐप मैसेज भेजकर अलग-अलग लोगों से 13 लाख रुपए ऑनलाइन ठग लिया गया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके वाट्सऐप को ऑपरेट करने लगे। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल फोन के कॉन्टेक्ट लिस्ट में जितने भी नंबर थे, उनमें वाट्सऐप मैसेज भेजा। इसमें अस्पताल की इमरजेंसी बताकर किसी से 50 हजार, तो किसी से 1 लाख की मदद मांगी गई थी।

चूंकि डॉक्टर सलीम का मोबाइल भी बंद था। इस कारण लोगों को साइबर ठग की ओर से उनके नाम से भेजे गए मैसेज पर यकीन हो गया। फिर उन्होंने ठगों द्वारा भेजे गए खातों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करते गए। इस तरह कुल 13 लाख रुपए लोगों ने साइबर ठगों को दे दिया। बाद में डॉक्टर सलीम को मोबाइल हैक होने और मदद के नाम पर ठगों द्वारा पैसे मांगने का पता चला। इसके बाद उन्होंने लोगों से मोबाइल हैक होने की जानकारी देते हुए सतर्क रहने कहा था। पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई।


 

Category