गरियाबंद के मरीज की आंबेडकर अस्पताल में बची जान, पीठ से पेट तक धंस गया था तीर

Patient from Gariaband saved at Ambedkar Hospital; arrow had pierced through from back to abdomen

रायपुर (खबरगली) आंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने पीठ से पेट तक घुसे तीर से गंभीर रूप से घायल गरियाबंद के 41 वर्षीय मरीज गुन सिंह की सफल इमरजेंसी सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। आपसी विवाद के दौरान चले इस तीर के कारण मरीज के पेट के आंतरिक अंग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे और अंदरूनी रक्तस्राव व इन्फेक्शन का भारी खतरा था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल ऑपरेशन थियेटर तैयार किया। 

जनरल सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक तीर को बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त ऊतकों व अंगों की मरम्मत कर ब्लीडिंग को नियंत्रित किया। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है। ऑपरेशन टीम में डॉ. सुखलाल निराला, डॉ. मनीष साहू, डॉ. रोशन रत्नाकर सहित एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञ शामिल रहे।

Category