हिमाचल में भिलाई के इंजीनियर की मौत, पत्नी और दो बेटे हादसे का शिकार, 500 फीट नीचे खाई में गिरी कार

Bhilai engineer dies in Himachal Pradesh; wife and two sons injured in accident; car falls 500 feet into ravine bhilai chhattisgarh news khabargali

भिलाई (खबरगली) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साचपास मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में भिलाई के चंद्राकर परिवार के चार सदस्य समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तीसा थाना क्षेत्र के कालाबन तीखामोड़़ के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि 29 मई को हुई इस घटना में मृत आठ लोगों में मरोदा पॉकेट निवासी इंजीनियर अरविंदर चंद्राकर व उनकी पत्नी प्रांची और पुत्र दर्शन और अकशद भी शामिल हैं। 

अरविंद चंद्राकर अपने परिवार के साथ बेंगलूरु में रहते थे और वहीं नौकरी करते थे। वे अपनी पत्नी प्राची चंद्राकर, पुत्र दर्शन चंद्राकर और अकशद चंद्राकर के साथ हिमाचल घूमने जा रहे थे। उनके साथ बेंगलुरु के उनके परिचित पीजी कार्तिघायन, उनकी पत्नी मनीमाला और पुत्र नंदन भी वाहन में सवार थे। जानकारी के अनुसारकार का चालक सचपास से बैरागढ़ की ओर जा रहा था। कालाबन तीखा मोड़़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत सभी आठ कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

30 मई को बैरागढ़ चौकी को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीसा थाना को सूचित किया गया। चंबा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। रस्सी के सहारे दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल चंबा के शवगृह में भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले में मृत वाहन चालक विश्वास सल्होता निवासी जावा मावा बनीखेत के खिलाफ धारा 281 और 106 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इंजीनियर अरविंद चंद्राकर छुट्टियों के दिन परिवार के साथ घर आते थे। इस भीषण हादसे से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

Category