हज उमरा के नाम पर 90 लोगो से ठगी करने वाला अकबरी ट्रेवल्स का शमीम खान दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

akbari
Image removed.
आरोपी मोहम्मद शमीम खान

रायपुर (khabargali ) हज उमरा के नाम पर 90 लोगो से पैसे लेकर ठगी करने वाला अकबरी ट्रेवल्स का संचालक आरोपी मोहम्मद शमीम खान दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। शमीम को पैसे देने वाले यात्रियों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने मुंबई से  ही रायपुर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। 3 अक्टूबर की रात रायपुर पुलिस को जैसे इसका पता चला उसने अकबरी ट्रेवल्स के मौदहापारा स्थित दफ्तर और मोवा स्थित घर पर दबिश दी थी. दोनों जगह पर पुलिस को ताले लटके हुए मिले थे. इसके बाद मीडिया में खबर आने पर कृषि विश्वविद्यालय की खेल अधिकारी ने भी मौदहापारा थाने में आकर शिकायत की।
रायपुर पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी , आज पुलिस को जानकारी मिली की अकबरी ट्रेवल्स के संचालक आरोपी मोहम्मद शमीम खान रेल मार्ग से नागपुर निकल रहा है। पुलिस की मुस्तैदी से मोहम्मद शमीम खान दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। 

सभी यात्रियों से 55-55 हजार रुपये लिए थे

सूत्रों के मुताबिक अकबरी ट्रेवल्स के मालिक शमीम खान ने राजधानी के 35 लोगों को प्रति व्यक्ति 55 हजार के बजट में हज ले जाने का झांसा दिया। उनसे कहा गया कि उन्हें मुम्बई तक अपने खर्चों में आना होगा उसके बाद वहां से सभी को हज ले जाया जाएगा। आरोपी ने ऐसे ही राजधानी समेत दूसरे राज्यों के 90 लोगों को अपनी बातों में लिया। हज उमरा जाने वाले सभी यात्रियों से 55-55 हजार रुपये लिए गए। 90 यात्रियों से 49 लाख से ज्यादा रुपये लेने के बाद सभी को अपने अपने खर्च में मुम्बई बुलाया गया। जब सभी मुम्बई पहुंचे तो आरोपी शमीम ने उनसे वीजा लेने जाने का बहाना कर उन्हें मुम्बई में छोड़ वहां से फरार हो गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब आरोपी शमीम नहीं लौटा तो सभी ने इसकी जानकारी रायपुर में अपने परिजनों को दी।
जानकारी के बाद पीड़ितों के परिजनों ने इसकी शिकायत  एसएसपी आरिफ शेख से की गई। शिकायत के बाद आरोपी के मौदहापारा स्थित अकबरी ट्रेवल्स और मोवा के घर में छापा मारा गया। आरोपी दोनों जगहों से गायब था, जिसके बाद पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई थी। अंततः पुलिस की मुस्तैदी से शमीम खान दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। 

Category