हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत, दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Youth dies after tire bursts while being inflated; case registered against shop owner. raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) खमतराई इलाके में टायर में हवा भरते समय टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बंजारी नगर रावाभाठा निवासी साजिद खान (27) रायपुर टायर री ट्रेडिंग सेंटर में काम करता था। उन्हें किसी तरह केे सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था। शाम करीब 7 बजे टायर में हवा भरते समय अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। 

इससे साजिद को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौदहापारा थाना से मिली सूचना पर खमतराई थाना की टीम अस्पताल पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्लंट ट्रॉमा से रक्तस्राव और सदमा बताया गया है। पुलिस विवेचना में पाया गया कि मालिक की उपेक्षा और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। खमतराई पुलिस ने दुकान मालिक मोहम्मद सितारे आलम के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 और 287 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Category