इन चार वजहों से अहम है सोनिया का कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होना..

India Jodo Yatra, Karnataka's Mandya, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, DK Shivakumar, Leader of Opposition Siddaramaiah, Congress, Khabargali

कर्नाटक के मंड्या पहुंची सोनिया गांधी, राहुल के संग 2 घंटे हुईं यात्रा में शामिल...पढ़िए खास रिपोर्ट

बेंगलुरु (khabargali) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। मंड्या में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया भी शामिल हुए। बता दें कि आयुध पूजा और विजयादशमी के कारण चार व पांच अक्तूबर को दो दिन यात्रा को विश्राम दिया गया था। गुरुवार को यह फिर से शुरू हुई।

30 मिनट तय था 2 घंटे चलीं

 शेड्यूल के तहत सोनिया गांधी को 30 मिनट तक यात्रा करनी थी। लेकिन वो दो घंटे तक चलती रहीं। जयराम रमेश के मुताबिक इन दो घंटों में सोनिया गांधी ने पदयात्रियों के साथ जक्कानाहल्ली और कराड्य इलाकों के बीच यात्रा की।

लंबे समय बाद सार्वजनिक दिखीं

India Jodo Yatra, Karnataka's Mandya, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, DK Shivakumar, Leader of Opposition Siddaramaiah, Congress, Khabargali

लंबे समय बाद सोनिया पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी थी। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी सोनिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

दशहरा पर पूजा अर्चना की

India Jodo Yatra, Karnataka's Mandya, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, DK Shivakumar, Leader of Opposition Siddaramaiah, Congress, Khabargali

सोनिया सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। वह एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रुकी हुई हैं। कर्नाटक के बेगुर गांव में हैं। सोनिया गांधी ने दशहरा के मौके पर यहां स्थित भीमानाकोल्ली मंदिर में पूजा की। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और हाथ जोड़े। पूजा करती सोनिया गांधी की मंदिर में हाथ जोड़े तस्वीरें सामने आई हैं।

यह फ़ोटो खूब वायरल हुई

​  ​    ​  ​​    ​​    ​India Jodo Yatra, Karnataka's Mandya, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, DK Shivakumar, Leader of Opposition Siddaramaiah, Congress, Khabargali

यात्रा के दौरान माँ बेटे का प्यार दिखा। राहूल माँ को ज्यादा पैदल चलने से रोकते रहे। एक पल ऐसा भी आया जब राहुल गांधी अपनी मां की मदद करते दिखे। पैदल चलते हुए सोनिया गांधी के जूते का फीता खुल गया था। ये देख राहुल गांधी बीच सड़क पर झुके और अपनी मां के जूते का फीता कसने लगे। कांग्रेस नेता इस तस्वीर को काफी शेयर कर रहे हैं।

यात्रा से पहले पौधारोपण किया

India Jodo Yatra, Karnataka's Mandya, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, DK Shivakumar, Leader of Opposition Siddaramaiah, Congress, Khabargali

यात्रा से पहले सोनिया गांधी पांडवपुरा पहुंचीं। वहां उन्होंने पहले एक बगीचे में पौधारोपण किया। उसके बाद यात्रा के लिए निकलीं।

राहुल ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया

India Jodo Yatra, Karnataka's Mandya, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, DK Shivakumar, Leader of Opposition Siddaramaiah, Congress, Khabargali

 कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

इन 4 कारणों से अहम है सोनिया का आना

1. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। ऐसे में सोनिया गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना अहम माना जा रहा है।

2. पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को भारत यात्री नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।'

3. सोनिया गांधी का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।

4. कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट की जरूरत थीं। ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और यूपी के रायबरेली से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट छोड़ दी थी।

कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी की है यात्रा

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बीते 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।