इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी समस्या, मुंबई-अहमदाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानें प्रभावित, फंसे 1000 यात्री

Indigo Airlines suffers technical glitch, Mumbai-Ahmedabad, Bengaluru and Delhi flights affected, 1000 passengers stranded hindi News latest News khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मंगलवार सुबह से इंडिगो एयरलाइंस तकनीकी समस्या से जूझ रहा है। इसके कारण देश के कई एयरपोर्टस पर यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इस तकनीकी समस्या के कारण मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 

हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार रात से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में तकनीकी खराबी के कारण भारी गड़बड़ी की स्थिति बनी हुई है। इससे लगभग 1000 यात्री बीती रात से ही एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि हम तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। हम यात्रियों की असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।

इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी समस्या के कारण बेंगलुरु के लिए मंगलवार-बुधवार के दरम्यान आधी रात 2 बजे निर्धारित उड़ान को रनवे पर ही दो घंटे तक रोके रखा गया। इसके बाद यात्रियों में बढ़ती चिंता को देखते हुए उन्हें विमान से उतार दिया गया और एयरपोर्ट टर्मिनल में ही इंतजार करने को कहा गया। 

यात्रियों में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों की है, जिन्हें विदेश जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़नी थीं या जो वीजा इंटरव्यू के लिए विभिन्न शहरों की यात्रा कर रहे थे। एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारी यात्रियों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

Category