ISRO बेंगलुरु मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, न्यू BEL रोड परिसर खाली

ISRO बेंगलुरु मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, न्यू BEL रोड परिसर खाली खबरगली Bomb threat to ISRO's Bengaluru headquarters; New BEL Road complex evacuated. Hindi news latest Hindi khabargali

बेंगलुरु (खबरगली) बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के न्यू BEL रोड परिसर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को तत्काल खाली कराया गया और पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पूरे कैंपस में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई घंटों तक चली गहन जांच में अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। शुरुआती जांच में धमकी वाला ईमेल फर्जी (Hoax) माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। परिसर के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी रूप से और कड़ा कर दिया गया।

लगातार मिल रहे हैं फर्जी धमकी वाले ईमेल

पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में कर्नाटक हाई कोर्ट, बेंगलुरु के कई स्कूलों और अन्य संस्थानों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे। अधिकांश मामलों में जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है।