जल जीवन मिशन में हुआ भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन, जनता भुगत रही खामियाजा: उज्ज्वल दीपक

Corruption in Jal Jeevan Mission is the gift of Congress, people are suffering the consequences, BJP state spokesperson Ujjwal Deepak, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल आपूर्ति की बदहाल स्थिति के लिए पूरी तरह से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता और भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।

जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार के दौरान जल जीवन मिशन में शिकायतों के निपटारे के लिए तीन सदस्यीय टीम तो बनाई गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अंततः न्यायालय को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना पड़ा।

ठेकेदारों पर कार्रवाई और अनुबंध निरस्त

उज्ज्वल दीपक ने बताया कि गड़बड़ियों के चलते अब तक 1084 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और कई अनुबंध निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए अमानक कार्यों के कारण केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना प्रदेश में बुरी तरह प्रभावित हुई।

भ्रष्टाचार बना विफलता का कारण

दीपक ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि कांग्रेस सरकार ने इस योजना में भ्रष्टाचार को केंद्र बिंदु बनाकर काम किया, जिससे समय पर लक्ष्य पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने राजनीति और भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर काम किया होता, तो आज प्रदेशवासियों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ता। इस विफलता पर कांग्रेस को प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए।