जनहित में बड़ा फैसला: संजय श्रीवास्तव के कड़े रुख के बाद रायपुर के चौराहों पर चल रहा निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोका गया

Major decision in public interest: Following the strong stance of Sanjay Shrivastava, the ongoing construction work at the intersections of Raipur was stopped with immediate effect, Chairman of Civil Supplies Corporation, Municipal Corporation, Traffic Department, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

कहा -विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रमुख चौराहों पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर आम जनता की शिकायतों के बाद प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के कड़े और त्वरित हस्तक्षेप के बाद नगर निगम रायपुर और यातायात विभाग ने निर्माणाधीन चौराहों का काम तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दे दिए हैं।

छोटा हो रहा था चौराहों का आकार, जनता ने जताई थी आपत्ति

दरअसल, रायपुर शहर के कई प्रमुख चौराहों पर वर्तमान में विकास और सौंदर्यीकरण के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे थे। इस प्रस्तावित निर्माण के कारण चौराहों का आकार काफी छोटा होता जा रहा था। स्थानीय नागरिकों और शहरवासियों ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को जमीनी हकीकत से अवगत कराया था। नागरिकों का कहना था कि चौराहों के छोटे होने से व्यावहारिक रूप से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। इसके कारण भविष्य में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनेगी और आम लोगों को रोज अनावश्यक परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

Major decision in public interest: Following the strong stance of Sanjay Shrivastava, the ongoing construction work at the intersections of Raipur was stopped with immediate effect, Chairman of Civil Supplies Corporation, Municipal Corporation, Traffic Department, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

शिकायत पर तत्काल एक्शन, अधिकारियों को मौके पर तलब किया

शहरवासियों की इस गंभीर समस्या और शिकायत को देखते हुए संजय श्रीवास्तव ने मामले को बेहद संजीदगी से लिया। उन्होंने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ स्वयं रायपुर शहर के विभिन्न निर्माणाधीन चौराहों का दौरा किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों की आपत्तियों को शत-प्रतिशत सही पाते हुए उन्होंने जरा भी देर नहीं की और तत्काल मौके पर ही नगर निगम रायपुर और यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर लिया। मौके पर ही रुका काम, मिला तकनीकी मानकों का आश्वासन निर्माण स्थल पर ही नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष, नगर निगम और यातायात विभाग के आला अधिकारियों के बीच एक विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई। संजय श्रीवास्तव द्वारा जनहित और व्यावहारिक समस्याओं को सामने रखने के बाद अधिकारियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से चल रहे सभी निर्माण कार्यों को रोकने के कड़े निर्देश जारी कर दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में चौराहों पर कोई भी निर्माण कार्य केवल यातायात की सुगमता, निर्धारित तकनीकी मानकों और आम जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर ही आगे बढ़ाया जाएगा।

विकास ऐसा हो जो राह आसान करे, परेशानी न बढ़ाए: संजय श्रीवास्तव

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद संजय श्रीवास्तव ने कहा, "चौराहों का आकार कम होने से सीधे तौर पर यातायात संचालन बाधित होता है। इससे न केवल दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी विपरीत असर पड़ता है।" उन्होंने जनहित की बात को समझते हुए मौके पर ही त्वरित निर्णय लेने के लिए नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीवास्तव ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि विकास कार्य ऐसे होने चाहिए जो आम नागरिकों को सहूलियत और सुविधा प्रदान करें, न कि उनके लिए अतिरिक्त परेशानियां खड़ी करें।

इस अवसर पर पार्षद राजेश गुप्ता, अकबर अली, संजय कश्यप, अनूप खेलकर, सचिन सिंघल, विपिन पटेल, इन्दर जैन, ओम राठोर, गणेश निर्मलकर, रवि शादिजा, मीन सेन, गायत्री चंद्राकर, प्रकाश मोरवानी, भीमवन्त निषाद, रोहित सेन, शब्बीर हुसैन, मोहम्मद शकील, राधेश्याम बाग, चन्द्रप्रकाश प्रजापति, दिलीप धनकर, आकाश बालानी, सुधीर भार्गव, विकास अग्रवाल, कामेश सोनवानी, मोनू सलूजा, मोनू साहू, एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Category