
रायपुर (khabargali) कांग्रेस के एक और बागी विधायक किस्मत लाल नंद ने जनता कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। अमित जोगी ने आज जोगी बंगले में किस्मत लाल नंद को जनता कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। किस्मत लाल नंद कांग्रेस की टिकट पर 2018 में सरायपाली से चुनाव लड़े थे। पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से रिटायर हुए किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट दिया था। वो सरायपाली से चुनाव जीते भी थे, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट में किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। चर्चा थी कि किस्मतलाल नंद अपना पाला बदल सकते हैं। कयास आज सच साबित हुए हैं। किस्मतलाल नंद को जनता कांग्रेस ने अपनी पार्टी में शामिल कराया है। खबर है कि वो सरायपाली से ही जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी भी बनेंगे।
- Log in to post comments