केंद्रीय बजट 2026–27 : विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी बजट : अमरजीत सिंह छाबड़ा

Union Budget 2026-27, a historic and all-encompassing budget towards a developed India, Amarjeet Singh Chhabra, Chairman of Chhattisgarh State Minority Commission and Minister of State rank, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली) केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा ने इसे “विकसित भारत का दूरदर्शी बजट” बताया है। श्री छाबड़ा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण के मूल सिद्धांतों को मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस बजट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रावधान बढ़ाकर 3400 करोड़ रुपये किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्पित है।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान अल्पसंख्यक समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए निवेश आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाएंगे, जबकि कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाएँ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगी।

श्री छाबड़ा ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय घोषणाओं का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह सुशासन, संवेदनशील नेतृत्व और सर्वांगीण विकास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, मध्यम वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदायों के हितों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए इसमें ठोस और प्रभावी योजनाएँ सम्मिलित की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट के प्रभाव से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों, छोटे व्यवसायों और स्थानीय उद्योगों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक समरसता और अधिक सुदृढ़ होगी।

अमरजीत सिंह छाबड़ा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने वाला जन-कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और दूरदर्शी बजट है, जो प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

Category

Related Articles