कंबल के सहारे दीवार फांदकर 4 कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

4 prisoners escape by scaling a wall with the help of a blanket; questions raised about security arrangements. hindi News khabargali

महासमुंद (खबरगली)  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे चार कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार कैदियों में तीन NDPS एक्ट के आरोपी हैं, जबकि एक चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है।

पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

कैदियों के फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार होने वाले कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेंद्र और पंचराम के रूप में हुई है। इनमें धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र पर नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 

चोरी के आरोप में जेल में बंद

वहीं, पंचराम चोरी के आरोप में जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि जेल से भागने की योजना पांच कैदियों ने बनाई थी। इनमें से चार कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफल रहे, जबकि पांचवां कैदी दीवार पार करने के दौरान नीचे गिर गया। उसे जेल प्रशासन ने मौके पर ही पकड़ लिया।

Category