कुएं से मिला मां और 3 महीने के मासूम का शव, इलाके में फैली सनसनी

The bodies of a mother and her 3-month-old child were found in a well, causing a sensation in the area. Hindi news latest News khabargali

दमोह (खबरगली) मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी कुएं में महिला और उसके तीन माह के मासूम बच्चे का शव पानी में तैरात नजर आया।

घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक महिला की पहचान जयंती केवट (पति दुर्गा केवट) तथा मासूम बच्चे की पहचान दीपांश केवट के रूप में की गई है।

बताया गया है कि जिस कुएं में दोनों के शव मिले हैं, वह कुआं ऐसा है, जिसका उपयोग नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टी.आई. राघवेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कुएं से दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। साथ ही मृतक महिला और बच्चे की मौत के कारणों को जानने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों भी शुरू कर दी है।

Category