दमोह (खबरगली) मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी कुएं में महिला और उसके तीन माह के मासूम बच्चे का शव पानी में तैरात नजर आया।
घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक महिला की पहचान जयंती केवट (पति दुर्गा केवट) तथा मासूम बच्चे की पहचान दीपांश केवट के रूप में की गई है।
बताया गया है कि जिस कुएं में दोनों के शव मिले हैं, वह कुआं ऐसा है, जिसका उपयोग नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टी.आई. राघवेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।