खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद, बीजेपी नेता के होटल संचालक बेटे पर युवक से मारपीट का केस

Dispute over serving a bad samosa; case registered against BJP leader's son—who runs a hotel—for assaulting a young man. Bilaspur hindi News latest news khabargali

बिलासपुर ( खबरगली) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक होटल संचालक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि विवाद सत्यम स्वीट्स में समोसा परोसने को लेकर शुरू हुआ। युवक ने होटल में परोसे गए समोसे की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर होटल संचालक और युवक के बीच विवाद बढ़ गया।

होटल कर्मचारियों के साथ मिलकर युवक को पीटने का आरोप

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद होटल संचालक प्रकाश देवांगन ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पूर्व पार्षद शिव देवांगन का बेटा है प्रकाश देवांगन

प्रकाश देवांगन को लेकर बताया जा रहा है कि वह पूर्व पार्षद शिव देवांगन के बेटे हैं। घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में

आ गया है।

 

 

Category

Other News