महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ी, 10 से 12 विधायक के साथ जा सकते हैं भाजपा

Big blow to Congress in Maharashtra, former CM Ashok Chavan leaves the party, may go to BJP with 10 to 12 MLAs, Khabargali

मुंबई (khabargali) महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने राज्य में पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा। साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने का एलान किया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, "मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।"

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के कुछ बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। बीजेपी नेताओं ने कुछ कांग्रेस विधायकों से बातचीत शुरू की है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अंदर बीजेपी बड़ी फूट को अंजाम देने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस के 10 से 12 विधायक जा सकते हैं।