मिट्टी के बर्तनों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद - मंत्री गुरू रूद्र

Guru rudra kumar
Image removed.

ग्रामोद्योग मंत्री ने गढ़फुलझर के ग्लेजिंग यूनिट का किया निरीक्षण

यूनिट के विस्तार से लोगों को मिलेगा रोजगार

रायपुर ( khabargali) राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने आज महासमुंद के गढ़फुलझर स्थित ग्लेजिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विभिन्न कक्षों सहित बड़े हाल में ग्लेजिंग के तैयार विभिन्न प्रकार के बर्तन, पात्र एवं मूर्तियों को भी देखा और यहां के कामगारों के बेहतर ढंग से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि गढ़फुलझर स्थित ग्लेजिंग यूनिट ग्रामोद्योग विभाग का एक अंग है, जहां विविध प्रकार के बर्तन एवं मूर्ति इत्यादि तैयार करने का काम किया जा रहा है। यहां के तैयार होने वाले बर्तनों का आने वाले समय में शासकीय रेस्ट हाउस सहित मंत्रालय आदि में उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है और इसकी उपयोगिता के साथ महत्व भी बढ़ेगा।

यूनिट की स्थापना के चार वर्ष पूरे , मिट्टी के बर्तनों की उपयोगिता बढ़ेगी

ग्रामोद्योग मंत्री ने कहा कि इस यूनिट की स्थापना के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। आने वाले समय में यहां के बर्तनों की उपयोगिता बढ़ेगी। यहां लोगों को रोजगार मिलेगा और आमजन लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यहां तैयार होने वाले बर्तनों के उपयोग से जहां एक ओर पर्यावरण की रक्षा होगी वहीं दूसरी ओर लोगों के स्वास्थ्य के नजरिए से भी यह फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि पुराने समय में मिट्टी के बर्तन और चूल्हे पर बने भोजन का एक अलग स्वाद होता था और पौष्टिक होने के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छा होता था। इसके अलावा बीमारियां नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों में इस प्रकार के बर्तनों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। वि

के तहत भविष्य में दो और यूनिट खुलेगी

मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि आज जहां अधिक मूल्य पर विविध प्रकार के पात्र या बर्तन खरीदते हैं, वहीं दूसरी ओर यहां बनने वाले बर्तन की कीमत बहुत कम है और यहां आसानी उपलब्ध भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके विस्तार के तहत भविष्य में दो और यूनिट खुलेगी तो और कम कीमत में इस प्रकार के ग्लेजिंग बर्तन लोगों को आसानी उपलब्ध होगा। इसके लिए बाजार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यहां के कामगार बहुत अच्छे तरीके से अपना कार्य मन लगाकर कर रहे हैं। इनके द्वारा बनाए गए बर्तनों से इन्हें लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री गुरू रूद्र ने श्रमिकों से बातचीत की और उनके कार्य-कलाप को भी देखा। इस दौरान सरायपाली विधायक श्री किस्मतलाल नंद सहित जनप्रतिनिधिगण, ग्रामोद्योग विभाग के संचालक श्री सुधाकर खलखो, सरायपाली एसडीएम, एसडीओपी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Image removed.

 

Category