मोदी मैजिक' का जलवा: बंगाल-असम में प्रचंड जीत पर रायपुर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाया विजय उत्सव

The charm of 'Modi Magic', Raipur BJP Business Cell celebrated victory on the huge victory in Bengal-Assam, distributed 'Jhalmuri' at Jaistambh Chowk, there was a lot of fireworks, State Coordinator Subhash Agarwal, Media Incharge Santosh Baid, Ramesh Singh Thakur, Cabinet Minister rank Sanjay Srivastava, Khabargali

' जयस्तंभ चौक पर बांटी 'झालमुड़ी', जमकर हुई आतिशबाजी

रायपुर (खबरगली ) पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता का उत्साह अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी दिखने लगा है। भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आज शाम 5 बजे राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक पर भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और राहगीरों को 'झालमुड़ी' बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

The charm of 'Modi Magic', Raipur BJP Business Cell celebrated victory on the huge victory in Bengal-Assam, distributed 'Jhalmuri' at Jaistambh Chowk, there was a lot of fireworks, State Coordinator Subhash Agarwal, Media Incharge Santosh Baid, Ramesh Singh Thakur, Cabinet Minister rank Sanjay Srivastava, Khabargali

झालमुड़ी बांटने का खास संदेश

मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के बीच बैठकर झालमुड़ी खाई थी, जो जनता के साथ उनके जुड़ाव का प्रतीक बनी। इसी विश्वास और जीत को याद रखने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम स्थल पर आम जनता को झालमुड़ी वितरित की।

The charm of 'Modi Magic', Raipur BJP Business Cell celebrated victory on the huge victory in Bengal-Assam, distributed 'Jhalmuri' at Jaistambh Chowk, there was a lot of fireworks, State Coordinator Subhash Agarwal, Media Incharge Santosh Baid, Ramesh Singh Thakur, Cabinet Minister rank Sanjay Srivastava, Khabargali

दिग्गज नेताओं ने भरा उत्साह

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति को दिया। वहीं, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मंत्र की जीत है।

The charm of 'Modi Magic', Raipur BJP Business Cell celebrated victory on the huge victory in Bengal-Assam, distributed 'Jhalmuri' at Jaistambh Chowk, there was a lot of fireworks, State Coordinator Subhash Agarwal, Media Incharge Santosh Baid, Ramesh Singh Thakur, Cabinet Minister rank Sanjay Srivastava, Khabargali

छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का रहा योगदान

कार्यक्रम में मौजूद श्री राजीव अग्रवाल (अध्यक्ष CSIDC) और अन्य वरिष्ठ नेताओं जैसे यशवंत जैन, नवीन मार्कण्डेय, लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी और सच्चिदानंद उपासने ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल की इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत भी शामिल है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री गुंजन प्रजापति, अंजय शुक्ला, प्रवीण दावड़ा, नीतीश दुबे, जितेंद्र गोलछा, प्रेमचंद बिरनानी, कमल पारेख, भूपेंद्र डागा, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, विजय गोहानी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Category