
रायपुर (khabargali) रायपुर के तेलीबांधा ब्रिज पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओ को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौंद दिया। इस हादसे में कार की चपेट में आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से गाड़ी सहित फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार तीनों महिलाओं का नाम प्रिया साहू, रिया साहू और ललिता बंजारे है। हादसे में प्रिया की मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता बंजारे गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती हैं। मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी, वहीं रिया और ललिता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस इसके जरिए टक्कर मारकर भागने वाली कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।
- Log in to post comments