ओडिशा में मुख्यमंत्री माझी ने दो उप-मुख्यमंत्री व 13 मंत्रियों के साथ ली शपथ

In Odisha, Chief Minister Majhi took oath along with two deputy chief ministers and 13 ministers, Mohan Charan Majhi took oath as Chief Minister in Bhuveshwar. Along with him, Kanakvardhan Singhdeo and Prabhati Parida took oath as Deputy Chief Ministers, Odisha, Khabargali

भुवेश्वर (khabargali) ओडिशा में आज से भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हो गई। भुवेश्वर में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल रघुवर दास ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जनता मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ दिलवायी।

In Odisha, Chief Minister Majhi took oath along with two deputy chief ministers and 13 ministers, Mohan Charan Majhi took oath as Chief Minister in Bhuveshwar. Along with him, Kanakvardhan Singhdeo and Prabhati Parida took oath as Deputy Chief Ministers, Odisha, Khabargali

शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निवृतमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी मंच पर श्री शाह और संबित पात्रा ने स्वागत करते हुए सम्मानपूर्वक बिठाया। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है।

माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली हैं। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं। चार बार के विधायक और ओडिशा के आदिवासी नेता मोहन चरण माझी के मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीं उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह गठबंधन सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पटनागढ़ सीट से छह बार विधायक रहे हैं। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा नीमपाडा सीट से विधायक बनी हैं। प्रभाती राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।