भुवेश्वर में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भुवेश्वर (khabargali) ओडिशा में आज से भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हो गई। भुवेश्वर में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल रघुवर दास ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जनता मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ दिलवायी।