पुल की रेलिंग तोड़ महानदी में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

Tractor crashes through bridge railing into Mahanadi River; driver and helper save their lives by jumping out. Latest news hindi news khabargali

धमतरी (खबरगली) धमतरी जिले के अछोटा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे महानदी में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली उससे अलग होकर जा गिरी। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। 

पुल से गुजर रही थी ट्रॉली 

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली अछोटा पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश के दौरान ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल होने की बात सामने आई है। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे पुल की रेलिंग की ओर बढ़ा और उसे तोड़ते हुए महानदी में करीब 20 से 25 फीट नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर के साथ लगी ट्रॉली भी नीचे गिर गई और वाहन से अलग हो गई।

ट्रैक्टर के कई हिस्से टूटे

हादसे में ट्रैक्टर के कई हिस्से टूट गए। हादसे के दौरान ड्राइवर और हेल्पर ने स्थिति को भांपते हुए फुर्ती दिखाई और ट्रैक्टर के नीचे गिरने से पहले ही उससे छलांग लगा दी। इससे दोनों की जान बच गई। हालांकि दोनों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे। घायल ड्राइवर और हेल्पर को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

पुल ट्रैक्टर के नीचे गिरा 

हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। पुल से ट्रैक्टर के नीचे गिरने की खबर मिलते हीनीचे गिरने की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक तौर पर बाइक सवार को बचाने के दौरान स्टीयरिंग फेल होने की बात कही जा रही है।

 

हालांकि हादसा वास्तव में किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में भी पहुंच गया है। जिला कलेक्टर ने कहा है कि अछोटा पुल पर हुई घटना की जानकारी मिली है और पूरे हादसे की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

Category