राजीव भवन घेराव के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कोंग्रेस, एक-दूसरे पर चप्पल, बोतल और लकड़ी के टुकड़े फेंके

BJP and Congress workers clashed during the gherao of Rajiv Bhawan, hurling slippers, bottles, and pieces of wood at each other. Hindi news latest news khabargali

रायपुर (खबरगली ) रायपुर में आज बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के लिए निकले। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। विवाद के दौरान एक-दूसरे पर चप्पल, पानी की बोतलें और लकड़ी के टुकड़े फेंके गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

कांग्रेस भाजपा एक दूसरे के सामने आए


नई दिल्ली में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री निवास का घेराव किया था। जिसके विरोध में भाजपा बुधवार को शंकर नगर स्थित राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने निकली थी। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स तोड़कर भाजपा सदस्य आगे बढ़ रहे थे, तभी कांग्रेस के कार्यकर्ता सामने आ गए। दोनों ओर से टूटे लकड़ी, पानी के पाउच और चप्पल बरसने लगे थे। इसे देख सुरक्षा में खड़े पुलिस को वॉटर कैनन और आशु गैस के गोले भीड़ में चलाने पड़ें l प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में हुआ। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ प्रदर्शन में शामिल हुई।

Category