राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, रायपुर एम्स में भर्ती

Rajya Sabha MP Lakshmi Verma injured in a road accident admitted to AIIMS Raipur hindi news latest Hindi khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके वाहन चालक को भी सीने और हाथ में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ देर पहले कार और ट्रैक्टर के बीच हुई थी टक्कर

 जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान रायपुर-खरोरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले इसी मार्ग पर एक कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। 

खरोरा से रायपुर जा रही थी कार 

एक कार रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर खरोरा से रायपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रही राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, दोनों दुर्घटनाओं के बीच क्या संबंध है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Category