रायपुर (खबरगली) रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके वाहन चालक को भी सीने और हाथ में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- Today is:
