राशन दुकानों का बदला समय, रात 9 बजे तक खुलेंगी

Ration shops' timings changed, will remain open till 9 pm raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राजधानी समेत प्रदेशभर में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम चल रहा है। हालांकि भंडारण नहीं होने के कारण कई हितग्राहियों को चावल नहीं मिल पा रहा है। फिर भी विभाग की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए छुट्टी के दिन भी राशन दुकान खोलने का आदेश जारी किया गया है।

 खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने जारी आदेश में कहा है कि उचित मूल्य की सभी राशन दुकानें सुबह 7 से रात 9 बजे तक खोली जाएं। दोपहर को 1 से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखा जा सकता है। इसके साथ ही कहा है कि सोमवार, रविवार व छुट्टी के दिन भी दुकानें खुली रखी जाएं और इन दिवसों में भी लोगों को अनाज बांटा जाए।

Category