राशन कार्डधारियों के लिए अच्छी खबर, मार्च में 2 माह का राशन एक साथ मिलेगा

 Good news for ration card holders, two months' ration will be available in one go in March. hindi news latest khabargali

दंतेवाड़ा (खबरगली) दंतेवाड़ा जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें वर्तमान माह मार्च 2026 में माह फरवरी एवं मार्च 2026 दोनों माह का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले के प्रदाय केन्द्रों में माह फरवरी 2026 में आबंटन अनुसार चावल की उपलब्धता पूर्व में कम होने के कारण नागरिक आपूर्ति निगम के चावल उपलब्धता वाले प्रदाय केन्द्रों से एलआरटी परिवहन एवं खरीफ वर्ष 2025-26 में चावल उपार्जन किया जाकर उचित मूल्य दुकानों में चावल का भण्डारण कराया जा रहा है।

इस हेतु खाद्य विभाग द्वारा माह फरवरी 2026 के खाद्यान्न भण्डारण हेतु शेष उचित मूल्य दुकानों में डीओ, टीसी की वैधता तिथि में दिनांक 15 माच 2026 तक वृद्धि की गई है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत NFSA एवं CGFSA राशनकार्डों में चावल के अतिरिक्त राज्य योजनान्तर्गत चना-2 किलो प्रति राशनकार्ड, गुड़-2 किलो प्रति राशनकार्ड, नमक-1 एवं 2 किलो प्रति राशनकार्ड, शक्कर-1 किलो प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह वितरण किया जाता है। उक्त खाद्यान्नों का उपार्जन छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन द्वारा किया जाता है। 

राज्य की उपार्जन एजेंसी द्वारा उपरोक्त सामग्रियों के कय प्रक्रिया अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से विलंब होने के कारण कभी-कभी आबंटन माह हेतु उक्त खाद्यान्नों की उपलब्धता प्रदाय केन्द्रों में नहीं होने के कशरण उचित मूल्य दुकानों में भण्डारण समय पर पूर्ण नही हो पाता है। जिससे संबंधित माह में पूर्ण वितरण नहीं होने के कारण आगामी माहों में उक्त खाद्यान्नों के वितरण हेतु समय-सीमा में वृद्धि की आवश्यकता होती है। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई की गई है कि जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी 2026 का राशन प्राप्त नहीं हुआ है, वे संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर माह फरवरी एवं मार्च 2026, दोनों माह का खाद्यान्न एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं।

Category