रायपुर (खबरगली ) लंबे इंतजार के बाद राजधानी में अब ई-बसें चलने की संभावना बढ़ी है। दो साल पहले प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाने के लिए 100 ई-बसें देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक नहीं मिली। अब जाकर राज्य शासन ने एलओए यानी लेटर ऑफ ऑर्डर निगम के लिए जारी किया है।
इसके साथ ही ई-बसों के संचालन के लिए नगर निगम रूट चार्ट का सर्वे कराएगा और कंडक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करेगा। शासन का यह पत्र मिलने पर अब निगम प्रशासन इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए एक एजेंसी तय करने के लिए निविदा जारी करने की तैयारी में है। अफसरों का कहना है कि शहर के आउटर जरवाय में 5 एकड़ में ई-बसों के लिए डिपो तैयार कराया जा रहा है। करीब 12 करोड़ की लागत से इस डिपो में ई-बसों के चार्जिंग प्वाइंट होंगे। यहीं से राजधानी की सभी सड़कों पर बसें चलनी हैं। जिसे तैयार करने में अभी 5 से 6 माह लगेगा।
- Log in to post comments
