रायपुर पश्चिम में शिक्षा और विकास की नई इबारत: ₹1.60 करोड़ से संवरेगा आर.डी. तिवारी स्कूल, विधायक राजेश मूणत ने दिए सख्त निर्देश।

A new chapter in education and development in Raipur West: ₹1.60 crore will be used to improve R.D. Tiwari School, MLA Rajesh Munat issued strict instructions, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

शिक्षा और जन-सुविधाओं पर जोर: विधायक राजेश मूणत ने स्कूल का निरीक्षण कर किया ₹48 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन।

रायपुर (खबरगली ) रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं। क्षेत्र के ऐतिहासिक आर.डी. तिवारी स्कूल के कायाकल्प के लिए विधायक श्री मूणत ने आज नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ स्कूल परिसर का औचक निरीक्षण किया। शिक्षा के मंदिर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप निरीक्षण के दौरान विधायक श्री राजेश मूणत ने स्पष्ट किया कि आर.डी. तिवारी स्कूल मे नवीन कक्ष निर्माण के लिए कुल ₹1.60 करोड़ की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा लगभग ₹1 करोड़ की लागत से नवीन कक्षों का निर्माण और ₹60 लाख की लागत से पुराने भवन की मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं अन्य आवश्यक शिक्षा हितैषी कार्य शामिल हैं।

A new chapter in education and development in Raipur West: ₹1.60 crore will be used to improve R.D. Tiwari School, MLA Rajesh Munat issued strict instructions, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

श्री मूणत ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अब किसी भी प्रकार की देरी या हीला-हवाला सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "छात्रों के भविष्य से जुड़ा यह कार्य तत्काल प्रारंभ हो और गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना तेज गति से पूर्ण किया जाए।" उन्होंने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा ताकि स्कूल को शीघ्र ही एक नया और उन्नत स्वरूप मिल सके। एक ही दिन में कई सौगातें स्कूल निरीक्षण के साथ-साथ श्री मूणत ने ठक्कर बापा वार्ड में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार 2000 किलोलीटर क्षमता 25 मीटर स्टेजिंग निर्माणकार्य का भी निरीक्षण किया ।उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी गणों को निर्देशित किया कि इसका एक वर्क प्लान बनाया जाय और सतत् निरीक्षण कर समय सीमा मे कार्य पूर्ण कराया जाय । आज ही विधायक ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद वार्ड में भी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वार्ड में ₹48 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम का विकास उनकी प्राथमिकता है और हर वार्ड में जन-सुविधाओं का विस्तार करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

A new chapter in education and development in Raipur West: ₹1.60 crore will be used to improve R.D. Tiwari School, MLA Rajesh Munat issued strict instructions, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

निरीक्षण में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस महत्वपूर्ण निरीक्षण और कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे के साथ एमआईसी सदस्य एवं ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड पार्षद श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह सहित सहायक एवं उपअभियंता उपस्थित थे। साथ ही स्कूल प्राचार्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री पाण्डेय और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विधायक के इस त्वरित निर्णय का स्वागत किया। सादर प्रकाशनार्थ

Category