रायपुरवासियों की एक बार फिर बढ़ेगी परेशानी, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Raipur residents will face more problems once again, water will not be supplied to these areas hindi News KH

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण राजधानी रायपुर में 11 जून 2026 को जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं होगी। विभाग के अनुसार यह अस्थायी व्यवधान तकनीकी कार्यों के चलते रहेगा, जिसे अगले दिन सामान्य कर दिया जाएगा। 

ये इलाके होंगे प्रभावित 

प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी क्षेत्र, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर जैसे इलाके शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में ओवरहेड टैंकों के माध्यम से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य विद्युत लाइन को सुरक्षित और अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Category